NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth (Hindi Medium)

Created with Sketch.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तर पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं

(a) भूमंडल
(b) जलमंडल
(c) वायुमंडल
(d) जीवमंडल

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तर पृथ्वी के सात प्रमुख महाद्वीप हैं

(a) एशिया
(b) यूरोप
(c) अफ्रीका
(d) उत्तरी अमेरिका
(e) दक्षिणी अमेरिका
(f) आस्ट्रेलिया
(g) अंटार्कटिका

(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।
उत्तर पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित दो महाद्वीप हैं

(a) आस्ट्रेलिया
(b) अंटार्कटिका

(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर वायुमंडल की पाँच विभिन्न परतें हैं। उनके नाम निम्नलिखित हैं –

(a) क्षोभमंडल
(b) समतापमंडल
(c) मध्यमंडल
(d) आयनमंडल
(e) बहिर्मंडल (बाह्यमंडल)

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा है और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है।

(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद हैं। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ पायी जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?

(क) एंडीज।
(ख) हिमालय
(ग) यूराल

(ii) उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका से कैसे जुड़ा है?

(क) स्थलसंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन-डाइऑक्साइड

(iv) पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?

(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) थलमंडल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया

उत्तर

  1. (ग) यूराल
  2. (क) स्थलसंधि
  3. (क) नाइट्रोजन
  4. (ग) थलमंडल
  5. (ख) एशिया

3. खाली स्थान भरें।

  1. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ………………………. प्रशांत महासागर में स्थित है।
  2. ………………………. महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।
  3. ………………………. स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
  4. यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ………………………. कहा जाता है।
  5. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ………………………. है।

उत्तर

  1. मेरियाना गर्त
  2. हिंद
  3. जीवमंडल
  4. यूरेशिया
  5. माउंट एवरेस्ट

आओ कुछ करें

1. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें बड़े से छोटे आकार के क्रम में सजाएँ।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

2. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें एक-दूसरे के साथ चित्रखंड (जिग-साँ) पहेलियों की भाँति जोड़ने का प्रयास करें।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

3. हिमालय के अभियानों के चित्रों को इकट्ठा करें। सूर्य की किरणों, तापमान तथा हवा की कमी से बचाव के लिए पर्वतारोही किन उपकरणों को ले जाते हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium) 1

पर्वतारोहियों के लिए आवश्यक उपकरण –

  • सूर्य की किरणों से बचाव के लिए चश्मा चाहिए।
  • कम तापमान से बचाव के लिए विशेष प्रकार की जैकेट चाहिए।
  • हवा की कमी से साँस लेने में कठिनाई होती है। इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए।

मानचित्र कार्य

1. विश्व मानचित्र के रेखाचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए :
यूरोप, एशिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, यूराल पर्वत तथा पनामा स्थलसंधि।
उत्तर
विश्व का मानचित्र –

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium) 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+