Cat essay in hindi 10 lines

Created with Sketch.

बिल्ली पर निबंध

बिल्ली का निबंध – पालतू बिल्ली पर निबंध – Essay on cat for class 1 – Cat essay in hindi 10 lines – Essay on cat class 3 – Essay on cat in hindi – About cat in hindi

बिल्ली एक छोटा और पालतू जानवर है। बिल्ली दुनिया भर में पायी जानेवाली जानवर है।

यह काली, सफेद, भूरी या चितकबरी आदि कई रंगों में पायी जाती हैं। इसके चार छोटे पैर और एक सुंदर प्यारी पूंछ होती है। उसके शरीर पर कोमल और मुलायम बाल होते हैं। बिल्ली के मूंछे होती हैं। उसकी आँखें गोल और तेज होती हैं। इनकी आँखें भूरी, हरी या पीले रंग की होती हैं जो इन्हे रात में देखने में मदद करती हैं। उसके पैर गद्दीदार होते हैं। इनके पंजे और दाँत बहुत तेज होते हैं। बिल्ली के चलने में शोर नहीं होता है। बिल्ली ‘म्याऊँ-म्याऊँ’ बोलती है। इसकी म्याऊं की आवाज बहुत ही प्यारी होती है।

बिल्ली को दूध बहुत अच्छा लगता है। वह चूहों का शिकार भी करती है। बिल्ली को चूहा का शिकार करना अच्छा लगता है। कई लोग घरों में चूहों को दूर रखने के लिए इन्हे पालते हैं।

बिल्ली की शक्ल-सूरत बाघ से मिलती-जुलती है। इसीलिए बिल्ली को शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता की प्रजाति कहा जाता हैं परन्तु बिल्ली आकार में इनसे छोटी होती हैं। इसलिए भारत में बिल्ली को शेर की मौसी भी कहते है। बिल्ली एक बहुत ही प्यारी और शर्मीली जानवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+