NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ

Created with Sketch.

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 39)
स्कूल जाना एक सपना
प्रश्न 1.
हिसाब लगाओ कि स्कूल की सभी चीजों पर एक साल में तुम्हारा कितना खर्चा होता है।

चीजें खर्चा
1. फीस
2. स्कूल आने जाने में
3. कॉपियाँ
4. पेंसिल-पेन
5. यूनिफॉर्म
6. बस्ता
7. खाने का डब्बा
8. जूते
9. कुल

उत्तर:

चीजें खर्चा
1. फीस 12000.00
2. स्कूल आने जाने में 1000.00
3. कॉपियाँ 1000.00
4. पेंसिल-पेन 500.00
5. यूनिफॉर्म 2000.00
6. बस्ता 500.00
7. खाने का डब्बा 200.00
8. जूते 1000.00
9. कुल 18,200.00

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 40)
स्कूल जाना एक सपना
प्रश्न 1.
तुमने इस साल कितने रूपयों की स्कूल की किताबें खरीदी हैं?
उत्तर:
मैंने इस साल 1500 रुपये की किताबें खरीदी।

प्रश्न 2.
तुम अपने स्कूल की यूनिफॉर्म कैसी चाहते हो? उसका चित्र कॉपी में बनाकर रंग भरो।।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ 1
उत्तर:
मैं सफेद शर्ट, ब्लू पैंट, उजले जूते, काले मोजे, ब्लू टाई तथा ब्लू स्वेटर स्कूल यूनिफॉर्म के रूप में चाहता हूँ।

प्रश्न 3.
बच्चों के दो समूह बनाओ। स्कूल में यूनिफॉर्म होनी चाहिए-इस बात पर वाद-विवाद करो।
उत्तर:
स्वयं करो।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 40)
स्कूल में
प्रश्न 1.
क्या तुम कुछ ऐसे लोगों को जानते हो, जो पढ़ना चाहते थे, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए? उनके बारे में कक्षा में बताओ।
उत्तर:
हाँ, मैं एक लड़के को जानता हूँ, जिसका नाम मोहन है। वह मेरे घर के पास रहता है। लेकिन वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करता है। हालाँकि देश में बच्चों का काम करना अपराध है, परन्तु वह अपने घर में एकमात्र लड़का है। इसलिए उसे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करना पड़ता है, जिसके कारण वह चाहते हुए भी पढ़ नहीं पा रहा है।

प्रश्न 2.
हर बच्चे का हक है कि वह आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर सके। क्या सभी बच्चों को यह अधिकार मिलता है?
उत्तर:
हाँ, सभी बच्चे का हक है कि वह आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर सके। परन्तु बहुत सारे बच्चे बहुत सारी | समस्याओं के कारण आठवीं तक भी नहीं पढ़ पाते हैं। मोहन उस तरह के बच्चे का एक उदाहरण है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 41)
स्कूल से मधुमक्खी पालन तक
प्रश्न 1.
क्या तुमने कीड़ों को फूलों पर आते देखा है? उनके नाम पता करो और लिखो।
उत्तर:
हाँ, मैंने कीड़ों को फूलों पर आते देखा है। वे मधुमक्खियाँ तथा तितलियाँ थी।

प्रश्न 2.
कॉपी में उनके चित्र बनाकर रंग भरो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ 2

प्रश्न 3.
वे फूलों पर क्यों आते हैं? पता करो।
उत्तर:
वे फूलों पर पराग चूसने आते हैं।

प्रश्न 4.
जब मधुमक्खी उड़ती है तो कैसी आवाज होती है? वैसी आवाज निकालो।
उत्तर:
वे भनभनाती हैं।
भन ऽऽऽऽ भन ऽऽऽऽ भन ऽऽऽऽ

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 43)
पता करो।
प्रश्न 1.
तुम्हारे आस-पास के इलाके में मधुमक्खी के काटने पर क्या लगाते हैं?
उत्तर:
मधुमक्खी के काटने पर प्रायः काटे हुए जगह पर खाने वाले सोडे को रगड़ते हैं, जिससे दर्द से आराम मिलता है।

प्रश्न 2.
मधुमक्खी का चित्र कॉपी में बनाओ। उसमें रंग भी भरो तथा अपना मनपसंद कोई नाम रखो।।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ 3
उत्तर:
इस मधुमक्खी का नाम नीना है।

प्रश्न 3.
अनीता के 20 बक्सों की कुल कीमत क्या थी?
उत्तर:
एक बक्से की कीमत 2000 रुपये थी।
अतः अनीता के 20 बक्सों की कुल कीमत 2000 × 20 = 40000 रुपये थी।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 44-45)
पता करो
प्रश्न 1.
अनीता और गाँव वालों को एक किलो शहद के बदले 35 रुपये मिलते हैं। तुम्हारे यहाँ एक किलो शहद कितने रुपयों में मिलता है?
उत्तर:
मेरे यहाँ एक किलो शहद 250 रुपये में मिलता है।

प्रश्न 2.
तुमने किस-किस रंग का शहद देखा है?
उत्तर:
मैंने सुनहरे तथा भूरे रंग का शहद देखा है।

प्रश्न 3.
क्या तुम्हारे घर में शहद का इस्तेमाल होता है? किस काम के लिए?
उत्तर:
हाँ, मेरे घर में शहद का इस्तेमाल होता है। हमलोग शहद को रोटी के साथ खाते हैं। वह बहुत स्वादिष्ट होता है।

प्रश्न 4.
मधुमक्खी के अलावा और कौन-से कीड़े हैं, जो समूह में रहते हैं?
उत्तर:
मधुमक्खी के अलावे चींटियाँ समूह में रहती हैं।

प्रश्न 5.
तुमने चींटियों का बिल कहाँ-कहाँ देखा है?
उत्तर:
मैंने चींटियों का बिल मैदान में देखा है। वे जमीन के अंदर रहती हैं।

प्रश्न 6.
क्या तुम्हें लगता है किस तरह की चीजों पर चींटियाँ ज्यादा आती हैं? उनकी सूची बनाओ।
उत्तर:
चीनी, अनाज के दाने, रोटियाँ, मिठाई, आदि।

प्रश्न 7.
चींटियों की कतार को देखो और बताओ कि उनका रंग कैसा है?
उत्तर:
चीटिंयाँ काली तथा गहरे भूरे रंग की हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 46)
प्रश्न 1.
क्या तुम्हें कभी चींटी ने काटा है? कैसी थी वह–काली या भूरी, छोटी या मोटी या किसी और तरह की?
उत्तर:
हाँ, मुझे चींटी ने काटा है। वह एक बड़ी तथा काली चींटी थी।

प्रश्न 2.
क्या चींटी तुम्हारे पास आती है? कब?
उत्तर:
हाँ। जब भी चीनी या किसी चीज के दाने जमीन पर गिरे होते हैं या कहीं भी रखे जाते हैं थोड़ी ही देर में चींटियाँ आ जाती हैं।

प्रश्न 3.
कुछ छोटी और बड़ी चींटियों को ध्यान से देखो। चींटियों के कितने पैर होते हैं?
उत्तर:
चींटियों के 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 4.
बड़ी चींटी के पैर?
उत्तर:
बड़ी चींटी के 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 5.
छोटी चींटी के पैर?
उत्तर:
छोटी चींटी के भी 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 6.
एक चींटी का चित्र कॉपी में बनाओ और रंग भरो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ 4

प्रश्न 7.
तुम अक्सर मूंगफली खाकर उसके छिलके फेंक देते होगे। चलो, उन्हीं छिलकों से रंग-बिरंगे कीड़े-मकौड़े बनाने की कोशिश करो। उन पर रंग भरना न भूलना।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 5 अनीता की मधुमक्खियाँ 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+