NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक

Created with Sketch.

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 62)
प्रश्न 1.
ओमना ट्रेन से उतरने के बाद कई वाहनों में बैठी। क्या तुम्हें उनके नाम याद हैं?
उतर:
हाँ। ओमना ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो रिक्शा, बस तथा नाव में बैठी।

प्रश्न 2.
तुम किन-किन वाहनों में बैठे हो?
उत्तर:
मैं ट्रेन, बस, कार, ऑटो रिक्शा, मेट्रो रेल, ताँगा तथा नाव में बैठा हूँ।

प्रश्न 3.
तुम्हें सबसे ज्यादा मजा किस वाहन में सफर करने पर आया?
उत्तर:
मुझे ट्रेन में सफर करने में सबसे ज्यादा मजा आया।

प्रश्न 4.
ओमना अहमदाबाद से 16 मई को चली थी। अम्मूमा के घर पहुँचने में उसे कितने घंटे लगे?
उत्तर:
ओमना अहमदाबाद से 16 मई को 11:45 बजे दिन में चली तथा अम्मूमा के घर 17 मई को 11:30 बजे रात्रि में पहुँची। इसमें उसे 36 घंटे लगे।

प्रश्न 5.
क्या तुम कभी लंबे सफर पर गए हो? कहाँ गये हो?
उत्तर:
मैं 24 घंटे तक के लंबे सफर पर गया हूँ। इसमें मैं दिल्ली गया था।

प्रश्न 6.
उस सफर पर तुम किन-किन वाहनों पर बैठे थे? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
उस सफर में मैं ऑटो रिक्शा, ट्रेन एवं टैक्सी में बैठा।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 63)
प्रश्न 1.
तुम्हारे सफर में कितना समय लगा?
उत्तर:
मेरे उस सफर में 24 घंटे लगे।

प्रश्न 2.
ओमना के अप्पा ने ट्रेन, बस और फेरी के सफर के लिए टिकट खरीदा। बताओ किन-किन वाहनों में जाने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है?
उत्तर:
ट्रेन, बस, फेरी, हवाई जहाज एवं मेट्रो में सफर करने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है।

प्रश्न 3.
कुछ जगहों पर अंदर जाने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। क्या तुम ऐसी किसी जगह के बारे में जानते हो? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
हमें सिनेमा हॉल, सरकस, जू, तारामंडल, मैजिक शो आदि में जाने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। > रेल टिकट देखो। नीचे दी गई बातों को टिकट में हूँढ़कर, उन पर अलग-अलग रंगों से गोला लगाओ।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक 1

  • ट्रेन नम्बर
  • सफर शुरू होने की तारीख
  • बर्थ का नम्बर
  • किराया

उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक 2

  • ट्रेन नम्बर – 9037
  • सफर शुरू होने की तारीख – 24/12/2006
  • बर्थ का नम्बर – 21, 22 एवं 23
  • किराया – 2578/- (दो हजार पाँच सौ अठहत्तर) रुपये

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 64)
प्रश्न 1.
तुम टिकट को देखकर और क्या-क्या बातें पता लगा सकते हो? लिखो।
उत्तर:
क. पी.एन.आर. संख्या – 820-6449755
ख. वयस्कों की सख्या – 2
ग. बच्चों की संख्या – 1
घ. श्रेणी – 2 वातानुकूलित
ङ. कोच संख्या – ए1
च. टिकट प्रारम्भ होने का स्थान – बान्द्रा टर्मिनस
छ. टिकट समाप्त होने का स्थान – रतलाम जंक्शन
ज. किलोमीटर – 643
झ. टिकट नम्बर – 68250918
अ. यात्रा प्रारम्भ होने की तिथि – 24-12-2006
ट, ट्रेन का नाम – अवध एक्सप्रेस
ठ. ट्रेन के खुलने का समय – 14:36 बजे

प्रश्न 2.
ओमना ने जिस ट्रेन में सफर किया, उसके टाइम टेबल का कुछ अंश देखो, समझो और नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दो।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक 3
तालिका में उन सभी स्टेशनों के नाम पर गोला लगाओ, जिनका नाम ओमना की डायरी में आया है।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 नानी के घर तक 4

प्रश्न 3.
ट्रेन किस स्टेशन से चली थी?
उत्तर:
ट्रेन गाँधीधाम से चली थी।

प्रश्न 4.
ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर कितनी देर रुकी?
उत्तर:
ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर 20 मिनट रूकी।

प्रश्न 5.
ट्रेन सफर के कौन से दिन मड़गाँव पहँची?
उत्तर:
ट्रेन सफर के दूसरे दिन मड़गाँव पहुँची।।

प्रश्न 6.
सुनील और एन कोजीकोड स्टेशन पर उतरे और ओमना कोट्टायम स्टेशन पर कोजीकोड स्टेशन से कितने घंटे बाद कोट्टायम स्टेशन आता है?
उत्तर:
कोजूकोड स्टेशन से कोट्टायम स्टेशन 6 घंटे के बाद आता है।

प्रश्न 7.
ट्रेन ने शुरू के स्टेशन से अंत तक कितने किलोमीटर का सफर पूरा किया?
उत्तर:
ट्रेन ने शुरू के स्टेशन से अंत तक 2649 किलोमीटर का सफर तय किया।

प्रश्न 8.
ओमना ने ट्रेन से कितने किलोमीटर का सफर पूरा किया?
उत्तर:
ओमना ने ट्रेन से 2418 किलोमीटर का सफर पूरा किया।

प्रश्न 9.
तुम एक डायरी रखना पसंद करोगे? एक डायरी या कॉपी लो। डायरी में रोज किसी एक सप्ताह तक की खास बातें और उनके बारे में अपने विचार लिखो। अपनी और अपने दोस्तों की डायरी मिलकर पढ़ो।
उत्तर:
स्वयं करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+