NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 15 मंडी से घर तक
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 120)
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे घर में भी किसी को सुबह बहुत जल्दी उठना पड़ता है? किस समय? किस काम के लिए?
उत्तर:
मेरे घर में मेरे भैया को सुबह जल्दी उठना पड़ता है। वे 5.00 बजे सुबह उठते हैं। वे पढ़ाई करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 122)
बताओ
प्रश्न 1.
बाबूजी पिछले दिन की सब्जियाँ पहले बेचने की कोशिश करते हैं। वे ऐसा क्यों करते होंगे?
उत्तर:
क्योंकि पिछले दिन की बची हुई सब्जियाँ पहले खराब हो जायेंगी।
प्रश्न 2.
क्या तुमने कभी सूखी या सड़ी-गली सब्जी देखी है? कहाँ?
उत्तर:
हाँ, मैंने सूखी तथा सड़ी-गली सब्जियाँ अपने घर में तथा सब्जी मंडी में देखी है।
प्रश्न 3.
तुम्हें कैसे पता चलता है कि सब्जी खराब हो गई है?
उत्तर:
प्रश्न 4.
नीचे घड़ियों में दिखाए गये समय पर तुम और वैशाली क्या-क्या कर रहे होते हो?

उत्तर:

प्रश्न 5.
तुम्हारे घर में सब्जियाँ कहाँ से आती हैं? उन्हें कौन लाता है?
उत्तर:
मेरे घर में सब्जियाँ बाजार से आती है। प्रायः मेरी मम्मी और मैं सब्जियाँ लाता हूँ।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 123)
सब्जियों के साथ कुछ खेल
प्रश्न 1.
अब की बार जब घर में भिंडी आए, तब कुछ भिंडी लेकर देखो। क्या ये सब भिंडियाँ एक ही नाप की हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी भिंडियाँ एक ही नाप की नहीं हैं। ये अलग-अलग नाप की हैं।
प्रश्न 2.
उनमें से सबसे लंबी और सबसे छोटी भिंडी छाँटो और नाप कर लिखो।
उत्तर:
सबसे लंबी भिंडी 6 ईंच की तथा सबसे छोटी भिंडी 2 ईंच की हैं।
प्रश्न 3.
क्या उनके रंग एक से हैं?
उत्तर:
हाँ, उनके रंग एक से हैं।
प्रश्न 4.
क्या वे एक जितनी मोटी हैं?
उत्तर:
नहीं, वे अलग-अलग मोटाई के हैं।
प्रश्न 5.
दो भिडियों को लंबाई में काटो। क्या उनमें एक जितने बीज हैं?
उत्तर:
नहीं, दोनों भिंडियों में एक जितने बीज नहीं हैं।
प्रश्न 6.
कॉपी में उनके चित्र बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 7.
सीमा की मम्मी बाजार से कुछ फल-सब्जियाँ लाई हैं। कॉपी में उनके नाम भी लिखो।
उत्तर:
बैंगन, आलू, कद्दू, टमाटर, गाजर, भिंडी, साग।
प्रश्न 8.
चित्र में उन्हें ढूँढ़ो और रंग भरो।

उत्तर:
स्वयं करो।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 124)
पता करो
प्रश्न 1.
यहाँ पर कुछ फल और सब्जियों की सूची दी गई है। इनमें से कौन-कौन से फल और सब्जियाँ पहले खराब हो जाएँगे और कौन-से कुछ दिन तक रखे जा सकते हैं? उनके नाम तालिका में ठीक जगह पर भरो। तुम अपनी तरफ से कुछ और नाम भी इस सूची में डाल सकते हो।
| पालक | आलू | केला | टमाटर | नाशपाती | चीकू | अनानास |
| लौकी | प्याज | फूलगोभी | खीरा | अंगूर | अदरख |

उत्तर:
| जल्दी खराब होने वाले फल और सब्जियाँ | कुछ दिनों तक रखे जा सकने वाले फल और सब्जियाँ |
| पालक | लौकी |
| केला | आलू |
| फूलगोभी | प्याज |
| टमाटर | नाशपाती |
| खीरा | चीकू |
| अंगूर | अदरख |
| बैंगन | अनानास |
प्रश्न 2.
इनमें से कुछ फल और सब्जियाँ छूने से चिकनी लगती हैं और कुछ खुरदरी। इनके नाम छाँट कर सही सूची में लिखो।

उत्तर:
| चिकनी सब्जियाँ | खुरदरी सब्जियाँ |
| पालक | आलू |
| लौकी | प्याज |
| केला | फूलगोभी |
| खीरा | नाशपाती |
| सेव | चीकू |
| अंगूर | अदरख |
| बैगन | अनानास |
| टमाटर |
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 125, 126)
प्रश्न 1.
किसी एक फल या सब्जी का नाम लिखो, जो तुम्हें उठाने में सबसे भारी लगे। उसका चित्र कॉपी में बनाओ।
उत्तर:
कद्द

प्रश्न 2.
तुमने जो फल और सब्जियाँ खाईं हैं, उनमें से सबसे हल्का फल या सब्जी कौन-सी है? उसका नाम लिखकर कॉपी में चित्र बनाओ।
उत्तर:
अंगूर

प्रश्न 3.
तीन ऐसी सब्जियों के नाम लिखो, जिनमें बीज नहीं होते।
उत्तर:
आलू, गोभी, पत्ता गोभी।
प्रश्न 4.
नीचे दी गई तालिका को पूरा करो। तुम इसमें अपनी पसंद के तीन और नाम जोड़ सकते हो।
| नाम | रंग | लंबाई | मात्रा | दाम् |
| सेव | (1/2 किलो) | |||
| केला | (1 दर्जन) | |||
| आलू | (1/2 किलो) |
उत्तर:
| नाम | रंग | लंबाई | मात्रा | दाम् |
| सेव | लाल/हरा | 5 सें.मी. | (1/2 किलो) | 50 रुपये |
| केला | पीला | 12 सें.मी. | (1 दर्जन) | 25 रुपये |
| आलू | ग्रे | 5 सें.मी. | (1/2 किलो) | 5 रुपये |
| पत्ता गोभी | हरा | 20 सें.मी. | 1 किलो | 20 रुपये |
| भिंडी | हरा | 6 सें.मी. | 1 किलो | 20 रुपये |
| टमाटर | लाल | 5 सें.मी. | 1 किलो | 25 रुपये |
प्रश्न 5.
अपने इलाके के किसी सब्जी बेचने वाले व्यक्ति से बातचीत करो। उनसे ये प्रश्न पूछकर कॉपी में एक छोटी-सी रिपोर्ट बनाओ।
उनका नाम क्या है?
उत्तर:
तारिक अनवर
प्रश्न 6.
उनके घर में कितने लोग हैं?
उत्तर:
दस लोग।
प्रश्न 7.
कितने बच्चे हैं?
उत्तर:
उनके घर में चार बच्चे हैं।
प्रश्न 8.
उनके बच्चों के नाम और उनकी उम्र क्या है।
उत्तर:
महताब – 15 साल
शमीम – 12 साल
ज़बेदा – 8 साल
रजिया – 3 साल
प्रश्न 9.
सब्जी बेचने में उनकी मदद कौन-कौन करते हैं?
उत्तर:
उसकी पत्नी एवं उनका बेटा।
प्रश्न 10.
ठेले/रेहड़ी/दुकान पर उनके अलावा कौन-कौन बैठते हैं?
उत्तर:
उनकी पत्नी, उनके पिताजी, उनका बड़ा लड़का।
प्रश्न 11.
वे कौन-कौन सी सब्जियाँ बेचते हैं?
उत्तर:
सभी तरह की सब्जियाँ।
प्रश्न 12.
वे कितने बजे काम शुरू करते हैं?
उत्तर:
वे सुबह 4 बजे अपना काम शुरू करते हैं।
प्रश्न 13.
वे दिन में लगभग कितने घंटे काम करते हैं?
उत्तर:
वे लगभग 15 घंटे काम करते हैं।
प्रश्न 14.
उनसे किन्हीं तीन सब्जियों के बारे में कुछ बातें पता करो-
| सब्जी-1 | सब्जी-2 | सब्जी-3 | |
| सब्जी का नाम | |||
| उसका दाम (प्रति किलो) | |||
| कौन सी जगह से लाई जाती है? | |||
| एक बार में वे कितनी सब्जी खरीदते हैं? | |||
| यह सब्जी किन महीनों में ज्यादा आती है? |
उत्तर:
| सब्जी-1 | सब्जी-2 | सब्जी-3 | |
| सब्जी का नाम | आलू | प्याज | टमाटर |
| उसका दाम (प्रति किलो) | 10 रुपये | 10 रुपये | 10 रुपये |
| कौन सी जगह से लाई जाती है? | सब्जी मंडी | सब्जी मंडी | सब्जी मंडी |
| एक बार में वे कितनी सब्जी खरीदते हैं? | 100 किलो | 100 किलो | 100 किलो |
| यह सब्जी किन महीनों में ज्यादा आती है? | फरवरी-मार्च | फरवरी-मार्च | फरवरी-मार्च |